ठाणे जिले में कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

ठाणे जिले में कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - January 19, 2024 / 11:13 AM IST,
    Updated On - January 19, 2024 / 11:13 AM IST

ठाणे, 19 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने पेट्रोल पंप बनाने में मदद करने के बहाने कपड़ा व्यापारी से लगभग 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान वरुण जयसवाल, मनोज शर्मा और अमित के रूप में हुई है। ये लोग भिवंडी के रहनेवाले शिकायतकर्ता (23) के पास दिसंबर 2022 में पेट्रोल पंप बनाने का प्रस्ताव लेकर गए थे।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर सुरक्षा जमा, लाइसेंस शुल्क और ईंधन स्टेशन के लिए मशीन खरीदने के नाम पर कुल 41.49 लाख रुपये लिए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कई बार कहने के बावजूद आरोपियों ने कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की।

भिवंडी शहर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि कपड़ा व्यापारी ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा अभिषेक शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार