मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 गाड़ियों को टक्कर मारी, छह जख्मी
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 गाड़ियों को टक्कर मारी, छह जख्मी
मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को ब्रेक फेल होने की वजह से एक ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास ट्रक ने कम से कम 12 गाड़ियों को टक्कर मारी जिसमें छह लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया, “ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ वक्त के लिए मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहा।’’
भाषा नोमान अविनाश
अविनाश

Facebook


