ट्रेन में दो साल की बच्ची के लावारिस पाए जाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

ट्रेन में दो साल की बच्ची के लावारिस पाए जाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 8, 2024 / 01:08 AM IST,
    Updated On - June 8, 2024 / 01:08 AM IST

ठाणे, सात जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में दो साल की एक बच्ची के एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस पाए जाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची को बुधवार को शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस के यात्रियों ने देखा और ट्रेन में उसके माता-पिता की तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्ची को पहले चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसे आश्रय गृह में भेजा गया।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को छोड़ना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों का पता लगाने एवं उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश