Surya Grahan 2026: इस अमावस्या पर बन रहा बड़ा ग्रहण योग! भारत में असर नहीं, फिर भी ज्योतिष ने किया अलर्ट… इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Ads

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान ग्रहण योग बनेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, इन राशि वालों को धन हानि, दुर्घटना और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 01:01 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 01:03 PM IST

(Surya Grahan 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 12 अगस्त 2026 को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण।
  • भारत में दिखाई नहीं देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण।
  • सूर्य-चंद्रमा-राहु के संयोग से बनेगा ग्रहण योग।

नई दिल्ली: Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026) लगने जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु के संयोग से ग्रहण योग बनेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है। यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा।

ग्रहण योग से बढ़ सकती हैं चुनौतियां

ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण योग (Surya Grahan 2026) को संवेदनशील समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान मानसिक तनाव, भ्रम और निर्णय लेने में परेशानी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है और योजनाओं में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए इस अवधि में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेने की बात कही गई है।

कन्या और कर्क राशि वालों को रहना होगा सतर्क

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि में देरी हो सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच कर लें।

कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण योग (Surya Grahan 2026) का असर रिश्तों और आर्थिक मामलों पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापार में ग्राहकों और सौदों से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यात्रा को टालना बेहतर माना जा रहा है और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचना चाहिए।

सिंह राशि वालों को भी रहना होगा सावधान

सिंह राशि के जातकों को नौकरी और करियर में सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है। काम में छोटी गलती या गलतफहमी परेशानी पैदा कर सकती है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और परिवार में भी संयम से व्यवहार करें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और किसी निजी बात को साझा करने से पहले सोचें।

इन्हें भी पढ़ें:

सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

क्या 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

नहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों पर माना जा रहा है।

ग्रहण योग कैसे बन रहा है?

मान्यता के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा और राहु के संयोग से ग्रहण योग बन रहा है।

किन राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कन्या, कर्क और सिंह राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।