PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त

Ads

इस दिन खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त! PM Kisan Samman Nidhi: GOVT Will Transfer 11th Stallment on This Date

  •  
  • Publish Date - December 19, 2022 / 02:27 AM IST,
    Updated On - December 18, 2022 / 07:58 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Latest Update 2023

नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi मोदी सरकार जल्द ही किसानों के दिए जाने वाले किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने वाली हे। किसानों के खाते में सरकार की ओर से पैसे जल्द ही ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए किसानों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभी तक आपने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्दी ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए।

Read More: ‘शादी करके गलती कर दी’ हनीमून पर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन कहने लगी ऐसी बातें

PM Kisan Samman Nidhi ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. आपको आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  2. यहां पर आपको होम पेज पर Farmer Corners ओपन करें
  3. अब आपको नए किसान रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा
  4. आपको यह फॉर्म फिल करना है
  5. इसके बाद में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सब्मिट कर दें
  6. अब मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर दें

Read More: टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! राजधानी में पारा 42.4 डिग्री के पार, पिछले 5 साल में अप्रैल में सबसे गर्म दिन 

किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक डिटेल्स
  3. खेती की जानकारी और डिटेल्स
  4. मोबाइल और पासपोर्ट साइज फोटो
  5. कब तक आएगा 11वीं किस्त का पैसा?

Read More: रामनवमी से पहले इन 9 जिलों में प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, जानिए क्यों लिया ऐसा बड़ा फैसला

आपको बता दें पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है। वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत में किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

Read More: सीएआई ने 2021-22 सत्र में कपास का उपज अनुमान घटाकर 335.13 लाख गांठ किया 

1 जनवरी को ट्रांसफर की थी 10वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई थी।

Read More: अब भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक, यह संदेश प्रसारित कर रहा हैकर…देखें 

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपए की वित्तीय सहायती दी जाती है। यह रकम दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह किस्तें हर चार महीने में खाते में ट्रांसफर की जाती हैं।

Read More: राकांपा ने शरद पवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, अब तक 110 लोग गिरफ्तार