TV TRP Report this week: ‘क्योंकि’ ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा! ‘अनुपमा’ का साम्राज्य हुआ ध्वस्त, शो ‘तुम से तुम तक’ का शिखर से शून्य तक का सफर..

TV TRP Report: इस हफ्ते BARC इंडिया वीक 14 की रिपोर्ट आते ही जैसे टीवी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। जी हाँ! 'वसुधा' ने जबरदस्त छलांग लगाई है और शो 'तुम से तुम तक' हुआ टॉप -5 से बाहर।

TV TRP Report this week: ‘क्योंकि’ ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा! ‘अनुपमा’ का साम्राज्य हुआ ध्वस्त, शो ‘तुम से तुम तक’ का शिखर से शून्य तक का सफर..

TV TRP Report WEEK 14/Image Source: IBC24

Modified Date: April 17, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: April 17, 2026 3:02 pm IST

TV TRP Report: टीवी लवर्स हर हफ्ते, trp रिपोर्ट का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। BARC इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते BARC इंडिया वीक 14 की रिपोर्ट आते ही जैसे टीवी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। जी हाँ! ‘वसुधा’ ने जबरदस्त छलांग लगाई है और शो ‘तुम से तुम तक’ हुआ टॉप -5 से बाहर।

‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ (Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2)
‘क्योंकि’ ने पिछले कई हफ़्तों की तरह, इस हफ्ते भी 2.0 trp रेटिंग के साथ नंबर 1 पर कब्ज़ा कर रखा है। स्मृति ईरानी की क्लासिक रीमेक पुरानी यादों को ताज़ा करती हुई, नई जनरेशन को भी काफी पसंद आ रही है।

‘वसुधा’ (Vasudha)
नंबर 2 पर ज़ी टीवी की ‘वसुधा’ ने 1.9 trp रेटिंग के साथ जबरदस्त ऊँची छलांग लगाई है। कहते हैं न ‘नई शुरुआत, नया अंदाज़’। पिछले हफ्ते चौथा-पांचवां स्थान हासिल करने वाला यह शो, सब को पीछे धकेलते हुए आगे निकल गया है।

‘गंगा माई की बेटियां’ (Ganga Mai ki Betiyan)
गंगा माई की बेटियां 1.8 trp रेटिंग के साथ नंबर-3 पर मज़बूती से टिकी हुई हैं। गंगा माई और उनकी बेटियों की भावुक कहानी, अभी भी दर्शकों को जोड़े हुए हैं।

‘अनुपमा’ (Anupama)
लम्बे समय से नंबर -1 के सिंहासन पर राज करती अनुपमा, इस हफ्ते 1.7 trp रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।

‘रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ (Rishton ke bhi Roop Badalte hain)
नंबर 5 पर ‘क्योंकि’ फ्रैंचाइजी का नया स्पिन ऑफ भी 1.7 trp रेटिंग के साथ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

TV TRP Report: जाने इस हफ्ते की टॉप 10 रेटिंग लिस्ट

Sl.No. Week_14 Top Shows TRP Ratings
1 Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2
2 Vasudha 1.9
3 Ganga Mai ki Betiyan 1.8
4 Anupama 1.7
5 Rishton ke bhi Roop Badalte hain 1.7
6 Tumm se Tumm Tak 1.7
7 Yeh Rishta Kya Kehlata hai 1.6
8 Tarak Mehta ka Oolta Chashma 1.6
9 Udne ki Aasha 1.5
10 Naagin 7 1.5

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.