Vasudha 28th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Vasudha Upcoming Twist: ‘Zee TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी में अब निर्दयता का वह मंजर आ चूका है जिसे नज़रें भी बर्दाश्त नहीं कर सकती। महज़ सज़ा के रूप में शुरू हुआ यह सिलसिला, अब पीड़ा की सारी हदें पार कर देता है।
कड़कड़ाती धूप में ज्यादा देर तक रहने के बाद, चंद्रिका की स्थिति नाजुक हो जाती है। उसका शरीर बिलकुल निढाल पड़ जाता है, त्वचा बिलकुल लाल हो जाती है। सावित्री यह नोटिस करते साथ, तुरंत वसुधा के पास जाती है और उसे शीघ्र आने का अनुरोध करती है। हर तरफ खलबली मचने लगती है क्योंकि अब बात, तकलीफ से आगे बढ़कर खतरे तक पहुँच गई है।
वसुधा एक क्षण भर के लिए भी नहीं सोचती और तत्काल चंद्रिका की सहायता करने का फैसला करती है। वह चंद्रिका को पानी पिलाने और छाँव में ले जाने की ठान लेती है। जैसे ही लगता है कि अब सुकून मिलेगा, तभी गार्ड बीच में आ जाते हैं। वह लम्हा रूह को झकझोर देता है, जब यह महसूस होता है कि हालात अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। यहां तक कि मानवीय मूल्यों का गाला घोटा जा रहा है।
फिर करिश्मा वहाँ आकर, आग में घी डालने का काम करती है, और हालात को और भी ज्यादा बदतर बना देती है। वह पहरेदारों को निर्देश देती है कि वसुधा को किसी भी हाल में चंद्रिका तक न पहुँचने दिया जाए। उसका मकसद चंद्रिका को पूरी तरह तोड़कर उसका मनोबल ख़त्म करना है। अब यह बात सिर्फ प्रतिशोध की नहीं, बल्कि मानवता को ताक पर रखकर, किसी को तड़पता हुआ देखकर भी मौन रहने की है। इस बार, वसुधा हार मानने वालों में से नहीं है।
वह गुहार लगाने और मिन्नतें करने की बजाय लड़ना पसंद करती है, और मुंहतोड़ जवाब भी देती है। वह लाचार होकर वहाँ खड़े रहने से साफ़ इनकार कर देती है। उसके इस बर्ताव से माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। अब वह करिश्मा की ज्यादती चुपचाप सहने वाली लड़की नहीं है।
इस बीच, मयूर भी उसके साथ शामिल हो जाता है फिर दोनों मिलकर पहरेदारों के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं, जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। अब चंद्रिका को और ज्यादा कष्ट में देखना उनके लिए असहनीय हो रहा है। उन्होंने तय कर लिया है कि नतीजा चाहे जो भी हो, अब वे खामोश नहीं रहेंगे। यही वह दृश्य है को कहानी की आत्मा बन जाता है।
एक तरफ, तपती दुपहरी में सूरज के कहर से झुलसती एक बेसहारा औरत और खामोश रहने के बजाय, अब वसुधा और मयूर लड़ने के लिए बिलकुल तैयार हैं। अब आने वाले एपिसोड में जोरदार विरोध और बगावत की एक जरूरी शुरुआत होगी, क्योंकि लम्बे अरसे के बाद ऐसा प्रतीत होता है जैसे करिश्मा के दबदबे को टक्कर देने वाला कोई आ गया है, वो भी सिर्फ कथनी से नहीं, करनी से भी…