भोपाल में गहने की एक दुकान से चोरी के आरोप में अग्निवीर का दावा करने वाले व्यक्ति समेत छह गिरफ्तार

Ads

भोपाल में गहने की एक दुकान से चोरी के आरोप में अग्निवीर का दावा करने वाले व्यक्ति समेत छह गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 19, 2024 / 01:13 AM IST,
    Updated On - August 19, 2024 / 01:13 AM IST

भोपाल, 18 अगस्त (भाषा) भोपाल में आभूषण की एक दुकान से 50 लाख रुपये के कीमती सामान और नकदी की लूट में कथित संलिप्तता को लेकर अग्निवीर होने का दावा करने वाले 19 वर्षीय एक व्यक्ति और पांच अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) श्रद्धा तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहित सिंह बघेल रीवा जिले का रहने वाला है और उसने पुलिस को बताया है कि वह अग्निवीर है और वर्तमान में पंजाब के पठानकोट में तैनात है।

भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बघेल के पास से एक पहचान पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस सेना के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करेगी।

पुलिस के अनुसार, हेलमेट पहने और बंदूक लिये बघेल और उसके मित्र आकाश राय 13 अगस्त की देर रात बागसेवनिया स्थित आभूषण की एक दुकान में घुसे और 50 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान एवं नकदी लूट ली।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश