प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में लोगों की मौत पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में लोगों की मौत पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 02:12 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 02:12 PM IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बुधवार रात दिल्ली से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही एक बस में ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई थी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर से बेहद दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा