एशियाई जूनियर स्क्वाश: आर्यवीर फाइनल में

Ads

एशियाई जूनियर स्क्वाश: आर्यवीर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) आर्यवीर दीवान ने भारत के शानदार प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए शनिवार को चीन के पान्झिहुआ में 33वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप के लड़कों के अंडर-19 फाइनल में जगह बनाई।

आर्यवीर ने सेमीफाइनल में मलेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी निकिलेश्वर मोगानसुंदरम को चार गेम में हराया और अब खिताब के लिए उनका मुकाबला मोहम्मद अलनासाफान और जोंगह्योक ली के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

आर्यवीर ने पिछले साल अंडर-17 खिताब के लिए भी इसी मलेशियाई खिलाड़ी को हराया था।

अपनी-अपनी श्रेणियों के खिताबी मुकाबलों में उनके साथ शामिल होने वाले अन्य खिलाड़ी शिवेन अग्रवाल (लड़कों का अंडर-17), अनिका दुबे (लड़कियों का अंडर-17) और अमर्या बजाज (लड़कों का अंडर-13) हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द