सिटसिपास को हराकर जोकोविच फ्रेंच ओपन फाइनल में, मुकाबला नडाल से

Ads

सिटसिपास को हराकर जोकोविच फ्रेंच ओपन फाइनल में, मुकाबला नडाल से

  •  
  • Publish Date - October 10, 2020 / 07:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

पेरिस, 10 अक्टूबर ( एपी ) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दो घंटे से भी अधिक चले पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना ‘ लाल बजरी के बादशाह’ रफेल नडाल से होगा ।

जोकोविच ने यूनान के सिटसिपास को 6 . 3, 6 . 2, 5 . 7, 4 . 6, 6 . 1 से हराकर पांचवीं बार रोलां गैरो पर फाइनल में प्रवेश किया ।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ मैं शांत बना रहा लेकिन भीतर से काफी उथल पुथल थी ।’’

18 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच का नडाल से यह 56वां मैच होगा जिसमें से 29 मैच जोकोविच ने जीते हैं । ग्रैंडस्लैम में दोनों के बीच हुए 15 मुकाबलों में से नडाल के नाम नौ जीत रही जबकि फ्रेंच ओपन में दोनों का सामना सात बार हुआ है और छह बार नडाल विजयी रहे ।

नडाल ने 12वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 3, 6 . 3, 7 . 6 से हराया । अबउ नके पास रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ लोग इसके बारे में बात करते हैं लेकिन मेरा फोकस इस समय साल के सबसे अहम टूर्नामेंट को जीतने पर है । यही मेरी प्रेरणा है ।’’

नडाल को तीसरे सेट में थोड़ी परेशानी हुई जबकि जोकोविच ने दो सेट गंवाये । सिटसिपास ने पहले दो सेट गंवाने के बाद तीसरे में जोकोविच की गलती का फायदा उठाकर वापसी की और अगले दो मैच जीतकर मैच को पांचवें सेट तक खिंचा ।

एपी मोना

मोना