ईपीएल: न्यूकासल को वोल्वरहैम्पटन ने बराबरी पर रोका

Ads

ईपीएल: न्यूकासल को वोल्वरहैम्पटन ने बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - February 28, 2021 / 04:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

न्यू कासल, 28 फरवरी (एपी) निचली लीग में खिसकने से बचने के लिए जूझ रहे न्यूकासल को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में वोल्वरहैम्पटन ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

दोनों टीमों के बीच हुए पिछले चार मैचों में स्कोर 1-1 ही रहा है।

न्यूकासल के लिए जमाल लासकेलेस ने 52वें मिनट में रेयान फ्रेजर के क्रॉस पर हैडर से गोल दागा जबकि रूबेन नेवेस ने 73वें मिनट में हैडर से गोल करके वोल्वरहैम्पटन को बराबरी दिला दी।

पहले हाफ में हालांकि न्यूकासल की टीम दुर्भाग्यशाली रही जब मिगुएल अल्मिरोन का शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया।

इस ड्रॉ के बाद न्यूकासल के ब्राइटन के समान 26 मैचों में 26 अंक हैं लेकिन टीम नीचे से तीसरे स्थान पर चल रहे फुलहम से सिर्फ चार अंक आगे हैं। फुलहम ने हालांकि एक मैच कम खेला है।

एपी सुधीर

सुधीर