पुणे, 27 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1982-83 से 1998-99 के बीच 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।
दौंड के रहने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गति के गेंदबाज डेनियल ने 35 विकेट लिए जिसमें उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 रन पर छह विकेट रहा। उन्होंने 106 रन भी बनाए।
वह पश्चिम क्षेत्र की उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने कोल्हापूर में तीन दिवसीय अभ्यास मैच में सितारों से सजी वेस्टइंडीज की टीम का सामना किया था।
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र क्रिकेट संघ महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज के तौर पर डेनियल ने 16 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में गर्व के साथ राज्य का प्रतिनिधित्व किया।’’
भाषा सुधीर मोना
मोना