फ्रेंच ओपन चैम्पियन क्रेइसिकोवा प्राग में क्वार्टर फाइनल में

Ads

फ्रेंच ओपन चैम्पियन क्रेइसिकोवा प्राग में क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 16, 2021 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

प्राग, 16 जुलाई (एपी ) फ्रेंच ओपन चैम्पियन बारबोरा क्रेइसिकोवा बेल्जियम की सालाइन बोनावेंचर को हराकर प्राग ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।

बारबोरा ने यह मुकाबला 7 . 6, 6 . 4 से जीता । अब उनका सामना अपनी युगल जोड़ीदार चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा से होगा ।

नौवीं वरीयता प्राप्त ग्रीट मिनेन ने रूस की अनास्तासिया जासानोवा को 6 . 3, 7 . 6 से हराया । अब उनका सामना स्टोर्म सैंडर्स से होगा जिसने स्पेन की नूरिया डियाज को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 1 से हराया ।

एपी मोना

मोना