स्टाकहोम, एक अप्रैल (एपी) पोलैंड के विश्व कप में जगह नहीं बना पाने के बाद उसके स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के संकेत दिये ।
स्वीडन ने प्लेआफ फाइनल में पोलैंड को 3 . 2 से हराया । इसके बाद लेवांडोवस्की ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की जिसमें उनके हाथ में कप्तान का आर्मबैंड है और पीछे ‘टाइम टू से गुडबाय’ गाना बज रहा है ।
बार्सीलोना के इस स्ट्राइकर ने सीधे संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा कि पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के संकेत दे चुके हैं । पिछले साल टीम के तत्कालीन कोच से मतभेदों के बाद भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल छोड़ने की धमकी दी थी जिसके बाद कोच ने इस्तीफा दे दिया था ।
पोलैंड के लिये 2008 में पदार्पण करने वाले लेवांडोवस्की 165 मैचों में 89 गोल कर चुके हैं ।
एपी मोना पंत
पंत