91 साल के मिल्खा सिंह ने कोरोना को हराया, ऑक्सीजन की कमी के चलते पत्नी को शिफ्ट किया गया ICU में

91 साल के मिल्खा सिंह ने कोरोना को हराया, ऑक्सीजन की कमी के चलते पत्नी को शिफ्ट किया गया ICU में

91 साल के मिल्खा सिंह ने कोरोना को हराया, ऑक्सीजन की कमी के चलते पत्नी को शिफ्ट किया गया ICU में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 30, 2021 3:03 pm IST

चंडीगढ़: कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बाद भी रविवार को ‘स्थिर हालत’ में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। भारत के 91 साल के इस पूर्व महान खिलाड़ी को परिवार के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जबकि 82 साल की उनकी पत्नी निर्मल कौर को शनिवार रात को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

Read More: EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर ! एक जून से PF अकाउंट पर लागू होगा नया नियम, जरूर जानें वरना होगा बड़ा नुकसान

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से जारी जानकारी के मुताबिक कोविड-19 से जूझ रही उनकी पत्नी निर्मल कौर को शनिवार को ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ने के बाद आईसीयू में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर है। अस्पताल ने बताया, ‘‘ परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को आज स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह ऑक्सीजन और पोषण संबंधी सपोर्ट पर है।’’

Read More: 7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, इस मद में की भारी बढोतरी, अप्रैल 2021 से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर के बारे में अस्पताल ने बताया, ‘‘ मिल्खा सिंह की पत्नी को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते बीती रात आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।’’ अस्पताल ने पहले बताया था कि दोनों का कोविड-19 निमोनिया का इलाज चल रहा है।

Read More: आम से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 6.19 करोड़ का गांजा, DRI की टीम ने तीन आरोपी को दबोचा

पिछले बुधवार (19 मई) को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है।

Read More: ‘देश नहीं बिकने दूंगा’ कहने वाले आज देश के पब्लिक सेक्टर को बेच दिया : कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे

मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

Read More: सर्जरी के बाद ऐसे दिखने लगे बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्देशक? बेटी ने शेयर की Photo हो रही वायरल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"