टी20 विश्व कप फाइनल के लिए आज रात नयी दिल्ली–अहमदाबाद विशेष ट्रेन चलेगी: रेलवे
टी20 विश्व कप फाइनल के लिए आज रात नयी दिल्ली–अहमदाबाद विशेष ट्रेन चलेगी: रेलवे
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) उत्तर रेलवे शनिवार रात 11:45 बजे नयी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा ताकि क्रिकेट प्रशंसक टी20 विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए जा सकें।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा, ‘‘अहमदाबाद जाने के इच्छुक यात्रियों की संख्या बढ़ने और फ्लाइट टिकट महंगे होने तथा सामान्य ट्रेन टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण हमने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नयी दिल्ली से विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘19 कोचों वाली यह विशेष ट्रेन आज रात 11:45 बजे नयी दिल्ली से रवाना होकर दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर के रास्ते कल दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


