एनआरएआई का 75वीं वर्षगांठ पर साढे सात लाख छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य

Ads

एनआरएआई का 75वीं वर्षगांठ पर साढे सात लाख छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 05:10 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 05:10 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) अपनी स्थापना के 75वें वर्ष के शुक्रवार को यहां शुरू हुए समारोह में करीब 7 . 5 लाख स्कूली छात्रों को निशानेबाजी से जोड़ने की योजना बना रहा है ।

इस मौके पर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जीतू राय, एनआरएआई महासचिव पवन कुमार सिंह , अन्य अधिकारी, कोच और निशानेबाजी जगत के सदस्य मौजूद थे ।

सिंह ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमने साल भर तक चलने वाले समारोह की योजना बनाई है । हमने 7 . 5 लाख नये स्कूली छात्रों को निशानेबाजी में लाने का लक्ष्य रखा है । हम उनके स्कूल जाकर उन्हें करीब की निशानेबाजी रेंज पर ले जायेंगे और दस दस शॉट लगाने देंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सरकार, खेल मंत्रालय और निशानेबाजी अकादमियों की मदद लेंगे ।’’

एनआरएआई की स्थापना 1951 में हुई थी और लोकसभा के पहले स्पीकर जी वी मावलंकर इसके पहले अध्यक्ष थे ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता