कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पाकिस्तान के रजा हसन निष्कासित

Ads

कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पाकिस्तान के रजा हसन निष्कासित

  •  
  • Publish Date - November 30, 2020 / 04:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

कराची, 30 नवंबर ( भाषा ) पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर रजा हसन कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण सोमवार को देश के घरेलू सत्र के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया ।

वह कायदे आजम ट्राफी में नार्दंस सेकंड इलेवन के लिये खेल रहे थे ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि बोर्ड की मेडिकल टीम की अनुमति लिये बिना एक स्थानीय होटल में जैव सुरक्षा घेरा तोड़ने के कारण उसे बाहर किया गया है ।

वह सत्र के बाकी किसी मैच में नहीं खेल सकेंगे ।

भाषा

मोना

मोना