प्रणवी उर्स मोरक्को में पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर

Ads

प्रणवी उर्स मोरक्को में पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 05:59 PM IST

रबात (मोरक्को), 22 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स यहां लाला मेरियम कप के पहले दिन तीन अंडर 70 का कार्ड खेलकर नौ अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

इस प्रतियोगिता में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत साधारण रही। अवनि प्रशांत और दीक्षा दो ओवर 75 का कार्ड बनाकर संयुक्त 61वें स्थान पर जबकि हिताशी पांच ओवर 78 का कार्ड खेलकर संयुक्त 99वें स्थान पर रही।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केल्सी बेनेट अपने पहले दौर में पांच अंडर 68 का कार्ड खेलकर दो स्ट्रोक की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है।

प्रणवी ने अपने पहले दौर की शुरुआत ‘बैक नाइन’ से की। उन्होंने 11वें होल पर एक बर्डी लगाई और अगले सात होल पर ‘पार’ स्कोर किया। वह एक अंडर पार के स्कोर के साथ ‘फ्रंट नाइन’ में पहुंचीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द