पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया

Ads

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 07:16 PM IST

लखनऊ, 23 मई (भाषा) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दोनों टीमों का यह लीग चरण का आखिरी मुकाबला है। पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, जबकि एलएसजी पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर एलएसजी की ओर से आईपीएल में पदार्पण कर रहा है, जबकि अर्शिन कुलकर्णी को भी अंतिम एकादश में मौका दिया गया है।

पंजाब किंग्स की टीम में मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता