राडुकानु ने ईस्टबोर्न टूर्नामेंट के पहले दौर में स्टीफंस को हराया

Ads

राडुकानु ने ईस्टबोर्न टूर्नामेंट के पहले दौर में स्टीफंस को हराया

  •  
  • Publish Date - June 26, 2024 / 12:54 PM IST,
    Updated On - June 26, 2024 / 12:54 PM IST

ईस्टबोर्न (ब्रिटेन), 26 जून (एपी) ऐमा राडुकानु ने मंगलवार को यहां ईस्टबोर्न अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में स्लोएन स्टीफंस को सीधे सेट में हराया।

अमेरिकी ओपन 2021 चैंपियन राडुकानु ने इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में स्टीफंस के खिलाफ 6-4, 6-0 से जीत दर्ज की।

राडुकानु ने फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लिया और ओलंपिक में भी नहीं खेलने का फैसला किया है।

राडुकानु को अगले हफ्ते शुरू होने वाले विंबलडन के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। वह हाथ और टखने की चोट के कारण पिछले साल विंबलडन में नहीं खेल पाईं थी।

राडुकानु अगले दौर में जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी जिन्होंने रविवार को बर्लिन लेडीज ओपन का खिताब जीता।

सोमवार को शीर्ष वरीय और 2022 की विंबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना ईस्टबोर्न टूर्नामेंट से हट गईं।

पुरुष एकल के पहले दौर में लोरेंजो सोनेगो ने हेनरी सिएर्ली को 6-3, 6-2 से हराया जबकि एमिल रुसुवोरी ने कैमरन नोरी को 7-6 , 6-3 से शिकस्त दी।

एपी सुधीर

सुधीर