IND vs PAK हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए चलेंगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें, मेट्रो ट्रेनों का समय भी बढ़ाने का निर्णय

Ads

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी। इस मुकाबले को देखने के लिए देश-दुनिया से क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - October 6, 2023 / 06:36 PM IST,
    Updated On - October 6, 2023 / 06:36 PM IST

IND VS PAK World Cup 2023

IND vs PAK high voltage match: नई दिल्ली: वर्ल्ड कप मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद में बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी पहुंच रहे हैं। इसके चलते भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वंदे भारत ट्रेनों की टाइमिंग इस तरह सेट की गई है कि लोग मैच से पहले और बाद में आसानी से अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। इसके अलावा गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी मैचों के दिनों में मेट्रो ट्रेनों का समय बढ़ाने का फैसला लिया है।

बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। हर तरफ क्रिकेट का खुमार दिखने लगा है। विश्व कप से रेलवे भी नहीं बच पाया है। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज हो गया, लेकिन असली मुकाबला तो 14 अक्टूबर को होने वाला है, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी। इस मुकाबले को देखने के लिए देश-दुनिया से क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

read more: Surajpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे हड़पी गरीब की पुश्तैनी जमीन, शिकायत के दो महिने बाद भी कार्रवाई नहीं, ये पूरा मामला

अहमदाबाद में होटलों की बुकिंग फुल है। वहीं अब भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अहमदाबाद के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने भारत-पाकिस्‍तान मैच के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग ऐसी रखी गई है कि लोग आसानी से मैच शुरू होने से पहले अहमदाबाद पहुंच सकते हैं और मैच खत्म होने के बाद घर लौट सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों की टाइमिंग इस तरह से है कि फैंस को अहदमाबाद में ठहरने की जरूरत भी नहीं होगी। यानी मैच खत्म होने के बाद फैंस घर लौट सकते हैं। यानी उन्हें होटल में ठहरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग इसी ट्रेन से मैच देखकर लौट भी सकते हैं।

read more:  MP Assembly Elections 2023 : BJP को लगा 440 वोल्ट का झटका…! चुनाव से पहले एक साथ 35 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने दिलाई सदस्यता..

इन ट्रेनों को भारतीय तिरंगे से रंगा जाएगा

भारतीय फैंस और टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए इन ट्रेनों को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन के भीतर देशभक्ति के गाने बजाए जाएंगे। रेलवे के साथ-साथ गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी मैचों को लेकर तैयारी कर ली है। मैच के दिनों में मेट्रो ट्रेनों का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है।