ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत को 185 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती

Ads

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत को 185 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 04:47 PM IST

होबार्ट, एक मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 185 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली की 158 रन की पारी की बदौलत सात विकेट पर 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को 45.1 ओवर में 224 रन पर समेट दिया जिसमें अलाना किंग ने चार और जॉर्जिया वारेहम ने दो विकेट हासिल किए।

भाषा नमिता

नमिता