टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जानवरों के प्रति प्यार अकसर ही देखा गया है. श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उन्होंने सिक्यूरिटी डॉग के साथ समय बिताया। दरअसल, दूसरे दिन के खेल की शुरूआत से पहले जब कप्तान कोहली मैदान पर प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे.तब वह सिक्योरिटी डॉग को देखकर रुक गए और उसके साथ मस्ती करने लगे. कभी वह डॉग के साथ हाथ मिला रहे थे तो कभी उसके बालों पर हाथ फेरते नजर आए. इस दौरान बीसीसीआई ने उनकी कुछ तस्वीरें और फोटोस शेयर की है.
Captain @imVkohli‘s love-affair with dogs continues. pic.twitter.com/uTJJwmTmoh
— BCCI (@BCCI) November 25, 2017
बता दें कि विराट ने कुछ दिन पहले 15 नेत्रहीन कुत्तों को गोद लिया था, जिसकी जानकारी खुद बंगलुरु स्थित चार्लीज़ एनिमल रेस्क्यु सेंटर ने दी थी.इनके अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी डॉग लव देखा गया है.
Sharing a light moment with man’s best friend – Captain @imVkohli before the start of day’s play. pic.twitter.com/q7KcRd5VpB
— BCCI (@BCCI) November 25, 2017