मध्यप्रदेश में आज 1209 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 918 मरीज स्वस्थ

Ads

मध्यप्रदेश में आज 1209 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 918 मरीज स्वस्थ

  •  
  • Publish Date - November 18, 2020 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1209 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 86 हजार 655 हो गई।

Read More: दीवाली पर जगमगाया चंदखुरी स्थित विश्व का इकलौता कौशल्या मंदिर, महंत राम सुंदर दास भी हुए शामिल

आज प्रदेशभर में 918 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 13 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 74 हजार 202 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: कैलाश सारंग के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया शोक, कहा- भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 338 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।