लखनऊ, 11 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 41 और मरीजों की मौत हो गई तथा 3,348 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 41 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 6,394 हो गई है।
उन्होंने बताया कि इसमें 24 घंटों के दौरान राज्य में 3348 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई।
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 40,019 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 4,36,979 मामले सामने आ चुके हैं।
भाषा सलीम प्रशांत
प्रशांत