छत्तीसगढ़ में रविवार को 953 कोरोना पॉजिटिव मिले, 9 ने तोड़ा दम, बीते 24 घंटे में 1034 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए

Ads

छत्तीसगढ़ में रविवार को 953 कोरोना पॉजिटिव मिले, 9 ने तोड़ा दम, बीते 24 घंटे में 1034 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए

  •  
  • Publish Date - December 20, 2020 / 04:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 953 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1034 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर 09 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3181 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: फारूक अब्दुल्ला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 11.86 करोड़ रुपए की संपत्ति

आज 953 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 67 हजार 219 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 47 हजार 480 स्वस्थ हो चुके हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हजार 558 हो गई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 84
राजनांदगांव- 48
बालोद- 43
बेमेतरा- 14
कवर्धा- 22
रायपुर- 128
धमतरी- 32
बलौदाबाजार- 21
महासमुंद- 38
गरियाबंद- 13
बिलासपुर- 52
रायगढ़- 81
कोरबा- 55
जांजगीर- 82
मुंगेली- 04
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 09
सरगुजा-41
कोरिया- 37
सूरजपुर-30
बलरामपुर- 22
जशपुर- 23
बस्तर- 06
कोंडागांव- 19
दंतेवाड़- 08
सुकमा-00
कांकेर- 09
नारायणपुर- 00
बीजापुर- 01
अन्य राज्य- 01