भोपालः प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 13 हजार 414 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 98 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 11 हजार 577 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हजार 276 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 5 हजार 319 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
Read More: लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट
प्रदेश में अब तक 5 लाख 25 हज़ार 507 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 4 लाख 25 हजार 812 मरीज स्वस्थ हुए हैं।