रायपुर। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा संसद की कार्यवाही में गतिरोध पैदा करने के विरोध में देशभर के भाजपा सांसदों ने गुरूवार को एक दिनी उपवास कर अनशन किया। विरोध के लिए सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिए थे। मोदी और भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में देशभर के भाजपा सांसद एक दिन का उपवास रख, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा संसद का बजट सत्र बर्बाद करने का विरोध कर रहे है।
यह भी पढ़ें – पंचतत्व में विलीन हेमचंद यादव, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रमेश बैस भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोतीबाग के सामने धरना दिया। रमेश बैस बताया कि पिछले 4 साल में जितना काम भाजपा ने किया है वह पिछले 60 सालों में कांग्रेस सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा के काम की गति से डर रहे हैं इसीलिए संसद में गतिरोध पैदा कर सरकार को काम करने से रोका जा रहा है।
यह भी पढ़ें – भूपेश-सिंहदेव की राहुल से मीटिंग डेढ़ घंटे चली, बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
वहीं कांग्रेस ने भाजपा के उपवास पर कहा कि, जब कांग्रेस ने दलितों के लिए उपवास रखा तो भाजपा ने उसे छलावा बताया था, अब जब भाजपा ने उपवास किया है तो उसे क्या कहा जाए।
वेब डेस्क, IBC24