छत्तीसगढ़ के राहौद नगर पंचायत में अध्यक्ष और 18 पार्षदों के चुनाव के लिए वोटिंग 24 को

Ads

छत्तीसगढ़ के राहौद नगर पंचायत में अध्यक्ष और 18 पार्षदों के चुनाव के लिए वोटिंग 24 को

  •  
  • Publish Date - June 6, 2018 / 11:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।  राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एक नगर पंचायत समेत 18 वार्ड पार्षदों के लिए 24 जून को मतदान होगा। 

जांजगीर-चांपा के राहौद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया 11 जून तक और 12 जून को नामांकन पत्र की जांच का काम किया जाएगा। 14 जून तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है। उसी दिन चुनाव चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग 24 जून को होगी, जबकि मतगणना 27 जून को होगी।  

ये भी पढ़ें- डाक कर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,10 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से भूख हड़ताल

बिलासपुर के नगरपालिका परिषद तखतपुर के वार्ड-12 और नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक-13 में, जांजगीर के नगर पंचायत नावागढ़ वार्ड क्रमांक-15 , नगर पंचायत राहौद में, कोरिया जिले के नगर पंचायत झगराखांड वार्ड क्रमांक-4 ,नगर पालिका निगम चिरमरी वार्ड क्रमांक-25 में, गरियाबंद के नगर पंचायत फिंगेश्वर वार्ड क्रमांक-1 और 15 में , धमतरी के नगरपालिका निगम धमतरी वार्ड क्रमांक-5, बालोद के नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक-1, 14, 15 , नगर पंचायत डौंडी वार्ड क्रमांक-14,15, बेमेतरा के नगरपालिका परिषद बेमेतरा वार्ड क्रमांक-19, राजनांदगांव के नगर पालिका निगम राजनांदगांव वार्ड क्रमांक-26, सुकमा के नगर पंचायत कोंटा वार्ड क्रमांक- 10 और कांकेर के नगर पंचायत अंतागढ़ वार्ड क्रमांक- 6,11 में उपचुनाव होंगे।

वेब डेस्क, IBC24