रायपुर। कांग्रेस ने किसी कार्यकर्ता को पद देने के लिए नया पैमाना ईजाद किया है। कांग्रेस के महामंत्री की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि शक्ति एप के जरिए जो कार्यकर्ता राहुल गांधी से नहीं जुड़ेगा, उसे कोई पद नहीं मिलेगा। यही कांग्रेस इससे पहले मोबाईल से मेंबरशिप और कैशलेस ट्रांजक्शन का विरोध करती रही है।
ये भी पढ़ें- राजधानी में रातभर हुई झमाझम बारिश, ड्रेनेज सिस्टम बदहाल, सड़कों पर भरा पानी
मोबाइल फोन के जरिए सदस्यता अभियान चलाने पर भाजपा पर तंज कसने वाली कांग्रेस। नोटबंदी के दौरान कैशलेश ट्रांजेक्शन के लिए ग्रामीण अंचलों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बताने वाली कांग्रेस जी हां उसी कांग्रेस ने अपने ही पार्टी में पद प्राप्त करने के लिए विभिन्न योग्यताओं में सबसे प्रमुख पैमाना मोबाइल से भेजे गए SMS को बनाया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी से जुड़ने के लिए शक्ति प्रोग्राम लांच किया है।
ये भी पढ़ें- हाईपावर रिपोर्ट से पहले मोर्चा संचालक पहुंचेंगे राजधानी, तय करेंगे रणनीति
इस प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं को अपना वोटर आईडी क्रमांक SMS करना होता है, जिसके बाद राहुल गांधी के प्रोग्राम कार्यकर्ताओं को SMS के जरिए मिलते हैं। दावा तो ये भी है कि, इस प्रोग्राम से राहुल गांधी से लोग सीधे जुड़कर संवाद कर सकेंगे। हालांकि संवाद का माध्यम क्या होगा, वीडियो कान्फ्रेंसिंग, वीडियो कॉल, सीधी मुलाकात, या मोबाईल एप। इसका जवाब कांग्रेस के पास भी नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- 5 महीने में मारे गए 51 नक्सली, पुलिस के हाथ लगे खुफिया दस्तावेज
बीजेपी-कांग्रेस में पद देने के SMS पैमाने पर तंज कस रही है। बीजेपी का कहना है कि कभी बीजेपी के मिस कॉल मेंबरशिप पर और कभी कैशलेस ट्रांजक्शन का विरोध करने वाली कांग्रेस अब अपने ही दल में पद देने के लिए SMS को अनिवार्य कर रही है। इन सबके बीच सवाल ये है कि क्या कोई योग्य कार्यकर्ता एक SMS नहीं करने की वजह से पार्टी में बेहतर पद पाने से चूक जाएगा, या फिर ये भयादोहन कर कार्यकर्ता जोड़ने का स्टंट भर साबित होगा।
वेब डेस्क, IBC24