CG Vidhansabha Chunav 2023: ‘छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को खिलेगा कमल’, अरुण साव का बड़ा बयान

Ads

CG Vidhansabha Chunav 2023: 'छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को खिलेगा कमल', अरुण साव का बड़ा बयान! CG Vidhansabha Chunav 2023

  •  
  • Publish Date - October 9, 2023 / 08:32 PM IST,
    Updated On - October 9, 2023 / 08:32 PM IST

CG Vidhansabha Chunav 2023

रायपुर। CG Vidhansabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। चुनाव के ऐलान होने कुछ ही देर बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें कई बड़े चेहरों को मौका मिला है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद लगातार बयान बाजी शुरू हो गई है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है।

Read More: MP BJP 4th List 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट में 25 मंत्री मैदान में, इस विधानसभा सीट से मिला टिकट, देखें लिस्ट 

CG Vidhansabha Chunav 2023 चुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि आज बीजेपी ने 64 प्रत्याशियो की दूसरी लिस्ट जारी की है। कुल मिलाकार 85 सीटों पर नाम ​घोषित हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि 85 में 43 ऐसे प्रत्याशी है जो पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसमें 34 युवा चेहरे हैं। वहीं पार्टी ने 14 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है और निश्चित रूप से पार्टी ने अनुभवी को प्रत्याशी बनाया है। जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलेगा और जब तीन दिसंबर को मतगणना होगी तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा।

Read More: MP Assembly Election 2023 : चौथी लिस्ट में चौथा तोहफा…! BJP ने डॉ अरविंद सिंह भदौरिया को फिर बनाया अटेर से प्रत्याशी, जानें कैसा था 2018 का प्रदर्शन… 

उन्होंने आगे कहा कि पिछला 2018 विधानसभा चुनाव सबको पता है कि कांग्रेस के जो लुभावने जन घोषणापत्र आए थे, जिसमें बड़े बड़े दावे किए गए थे। जिसके कारण परिणाम आया था। बीजेपी पार्टी ने बहुत ही सोच विचारकर ये प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सबको जनता का आर्शीवाद और सहयोग मिलेगा।

Read More: Vidhansabha Chunav 2023 : डर या मास्टर प्लान..! BJP ने MP और राजस्थान में क्यों उतारे 7-7 सांसद? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

देखें वीडियो में उन्होंने और क्या कहा