प्रदेश के मुखिया की भी आज आँखे भर आई जब दृष्टि बाधित बच्चों ने मुख्यमंत्री को ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती’ कविता सुनाई , जिसे सुनकर उन्होंने कहा कि “इस कविता से तो मैं भी प्रेरित होता हूं”. सीएम इन बच्चों के हौसले को देखकर काफी खुश हुए.
आज सुबह @JashpurDist में दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों के साथ नाश्ता करते हुए उनके शब्दों में कालजयी कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नही होती’ सुनकर मन में एक ऊर्जा का प्रवाह महसूस हुआ, यह पंक्तियाँ मुझे व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान प्रोत्साहित करती रहेंगी। #LokSuraj2018 pic.twitter.com/544MMKhU2L
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 20, 2018
आज मुख्यमंत्री रमन सिंह जशपुर जिले के दृष्टिबाधित स्कूल गए थे जहां उन्होंने बच्चों के साथ नाश्ता किया. इस बीच रमन सिंह ने बच्चों से कई तरह के सवाल भी किये और जब बच्चों ने उनके सवालों का जवाब बहुत स्मार्टली दिया तो सीएम भी बच्चों की प्रतिभा देखकर गदगद हो गए।
ये भी पढ़े – 48 घंटे में दो और 1 माह में तीन लोगों को तेंदुए ने बनाया शिकार
जब एक बच्ची ने ब्रेल लिपि में लिखे पत्र को रमन सिंह को सुनाया तो उनकी भी आंखे भर गयी जब उसने सर्वसुविधा युक्त स्कूल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.
आज @JashpurDist में दृष्टिबाधित बेटी प्रियंका से मिला जो बड़ी होकर कलेक्टर बनना चाहती है, प्रियंका का हौसला देखकर मुझे विश्वास है कि वो कलेक्टर अवश्य बनेगी। बेटी प्रियंका कलेक्टर बनकर मुझे पत्र जरूर लिखना। #LokSuraj2018 pic.twitter.com/Jw9zTxGdjg
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 20, 2018
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जब बच्ची से पूछा बड़ी होकर क्या बनना चाहती हो तो प्रियंका ने तपाक से जवाब दिया कलेक्टर जिसे सीएम सुनकर बहुत खुश हो गए।
web team IBC24