कोरोना संक्रमण के चलते एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का निधन, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में आईं थी नजर

Ads

कोरोना संक्रमण के चलते एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का निधन, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में आईं थी नजर

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 02:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

मुंबई: ‘छिछोरे’ और ‘ गुड न्यूज’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड -19 जटिलताओं से निधन हो गया। उनके सह कलाकार ने यह जानकारी दी। पाटिल (40) को कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि के तुरंत बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार मई को उनका निधन हो गया। पाटिल के साथ ‘ श्री गुरूदेव दत्ता’ में काम कर चुके अभिनेता कुशाल कोली ने बताया कि उन्हें एक दोस्त से उनकी मृत्यु की खबर मिली।

Read More: बड़ा फैसला : कोरोना पीड़ितों का निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज ! गृहमंत्री ने पूर्व सीएम को दी नसीहत, जूडा ने वापस ली हड़ताल

कोली ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ उदेश उमार नामक हमारे एक गायक दोस्त ने उनके निधन की खबर दी। वह किसी प्रोजेक्ट पर बनारस में शूटिंग कर रही थीं और जब वह मुम्बई आयीं तब जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More: कृषि मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 7 मई को, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

उन्हें आईसीयू में रखा गया था चार मई को दोपहर में करीब ढाई -तीन बजे उनका निधन हो गया।’’ पाटिल ने ‘प्रवास’ , ‘बायेको डेटा का बायको’, ‘ते आथ दिवस’ जैसी मराठी फिल्मों और ‘बापमानुस’ डेली शोप में भी अभिनय किया था।

Read More: जेल की दीवार फांदकर फरार हुए पांच कैदी, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने के दिए निर्देश