रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी लगने का झांसा देकर राजधानी रायपुर समेत देशभर के सैंकडों लोगों से लाखों रूपयो की ठगी का मामला सामने आने के बाद। पुलिस दो अंतरराज्यीय शातिर आरोपियों को दिल्ली और जालंधर से गिरफ्तार कर रायपुर लाई है।
पढ़ें- यूएन का सर्वोच्च पर्यावरण अवॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी को,’चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे
मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अमलेश्वर निवासी छात्र ने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट की थी कि 9 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर वाट्सऐप से एक अज्ञात नंबर से लकी ड्रा इंटरनेशनल से 5 कंट्री मेन ब्रांच कनाडा से मैसेज आया कि 25 लाख रूपये की लाटरी लगी है और एक मोबाइल नंबर पर बात कर अपनी रकम प्राप्त कर ले।
पढ़ें- जवानों से भरी बस पलटने से एक की मौत, जन आशीर्वाद यात्रा में लगी थी जवानों की ड्यूटी
आरोपियों ने पीडित छात्र ने 25 लाख के लालच में आकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब डेढ लाख रूपये अलग-अलग खाते में जमा करवाये। जबतक छात्र को धोखाधडी का एहसास होता आरोपियों ने रकम को निकाल चुके थे। जिसके बाद डीडी नगर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली में एक हफ्ते कैंप करने के बाद महावीर इंक्लेव पालम दिल्ली से आरोपी राजीव कुमार सिंह और पंजाब में जलांधर से वरूण कुमार को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आई है।
वेब डेस्क, IBC24