रायपुर। छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन द्वारा पिछले माह की तरह इस माह भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.के. खेतान ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजकर निर्णय से अवगत कराया है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में बढ़कर 7 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
सी.के. खेतान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में लाॅकडाउन की अवधि में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यो में सभी आई.ए.एस. अधिकारी भी टीम भावना से काम कर रहे हैं। राज्य के आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ ही चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारी कोरोना संकट से निपटने में अपना योगदान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकानों को खोलने की मि…
उन्होंने कहा है कि लाॅकडाउन 17 मई तक के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ पहले ही इस संक्रमण को सीमित रखने में सफल हुआ है। श्री खेतान ने मुख्यमंत्री को कोरोना संक्रमण सीमित रखने में उनकी रणनीति और अथक प्रयासों की सराहना की है।
ये भी पढ़ें: Lockdown 3.0: ऑरेंज ज़ोन में टैक्सी-कैब को रहेगी छू…