रायपुर। कांग्रेस सरकार एक्शन मोड पर है। जनता से जुड़ी हर शिकायत के निपटारों के लिए सीएम बघेल ने मंत्रियों के लिए भी फरमान जारी किया है।अब छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री हफ्ते में दो दिन जनता दरबार लगाएंगे। इस दौरान वे सभी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। राजधानी स्थित मंत्रालय में सोमवार और मंगलवार को ये जनता दरबार लगाई जाएगी।
पढ़ें-ननकीराम कंवर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल, अफसरों के भ्रष्टाचार का जिक्र
इसके लिए उन्हें अनिवार्य रूप से मंत्रालय में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। कल देर रात भूपेश कैबिनेट और कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ये निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जनप्रतनिधियों से जनता की हर समस्याओं को सुलझाने के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट की बैठक में राजिम कुंभ के नाम को बदलने पर मुहर लगी, वहीं विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के सभी सवालों के जवाब मजबूती से दिए जाने के निर्देश दिए गए।
पढ़ें-अनुपूरक बजट, सीएम भूपेश ने विपक्ष को दिलाई उनके कार्यकाल की याद, कौ…
मंगलवार को विधानभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम बघेल ने एक और ऐलान किया है, जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोेन लेने वाले किसानों के भी कर्ज माफ किए जाने के आदेश जारी किए हैं। सीएम बघेल की इस फैसले से किसान वर्ग काफी खुश हैं।