अजय सिंह का शिवराज पर पलटवार, कहा- जो भगवान राम के सगे नहीं हुए वो किसके होंगे

Ads

अजय सिंह का शिवराज पर पलटवार, कहा- जो भगवान राम के सगे नहीं हुए वो किसके होंगे

  •  
  • Publish Date - July 19, 2018 / 03:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

जबलपुर।पनी जनआशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों पर पलटवार भी तेज हो गया है कमलनाथ के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सीएम पर पलटवार किया है अजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम जनता की नाराज़गी जान चुके हैं और अब बौखलाहट में फिज़ूल के बयान दे रहे हैं

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम को ये डर सता रहा है कि कहीं कांग्रेस को विपक्षी दलों से गठबंधन का चुनावी फायदा ना मिल जाए जिसके चलते वे कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर लगातार बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2009 में पच्चीस हज़ार करोड़ रुपयों से राम वनपथ गमन मार्ग बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इसे आज तक निभाया नहीं गया और अब पूरा चित्रकूट शिवराज को ढूंढ रहा है

यह भी पढ़ें : लंबी बीमारी के बाद कवि गोपालदास नीरज का निधन

अजय सिंह ने कहा कि जो भगवान राम के सगे नहीं हुए वो किसके सगे होंगे वहीं राहुल गांधी की नई टीम से दिग्विजय सिंह को बाहर किए जाने पर अजय सिंह ने पार्टी का बचाव कियाअजय सिंह ने कहा कि अकेले दिग्विजय ही राहुल गांधी की नई टीम से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि नए बदलाव से नए लोगों को मौका दिया गया है

वेब डेस्क, IBC24