कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे पीएल पुनिया का एयरपोर्ट पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेसी एयरपोर्ट के भीतर पहुंच गए थे, जिसकी वजह से पुलिस और CISF को अलग से बेरिकैट लगाना पड़ा। शहर जिला कांग्रेस ने अपने नेता के स्वागत को यादगार बनाने के लिए ऐतिहासिक इंतजाम किए थे। 20 पंडितों ने रायपुर के एयरपोर्ट में शंखनाद कर पुनिया का स्वागत किया। फिर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही 50 सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी से भरी टोकरी उन्हें भेंट की। फिर सिख समुदाय के लोगों ने तलवार भेंट कर स्वागत किया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का काफिला एयरपोर्ट से निकलता, इससे पहले ही वहां छ्त्तीसगढ़ी लोकनृत्य सुआ और कर्मा नृत्य के साथ ओडिशी नृत्य कर स्वागत किया जाएगा। इस मौके को खास बनाने के लिए करीब एक हजार लोग सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। रायपुर पहुंचने के बाद पुनिया ने एक बार फिर दोहराया कि वे सभी को साथ लेकर संगठन चलाएंगे और 2018 का चुनाव जीतना उनका लक्ष्य है।