उपचुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का मिलेगा फायदा, जानिए

Ads

उपचुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का मिलेगा फायदा, जानिए

  •  
  • Publish Date - September 11, 2019 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को जांजगीर दौरे पर हैं। जांजगीर दौरे से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा को नक्सलियों को नियंत्रित करने का 15 साल का अनुभव है। दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर कहा कि यहां भाजपा और हमारे बीच वोट बटते हैं।

ये भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर पलटी छात्रों से भरी स्कूल वैन, सड़क गीली होने की वजह से हुआ हादसा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का मानना है कि भाजपा और कांग्रेस को करीब 30 हजार वोट मिलता है। मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।साथ ही कहा कि सीपीआई को भी कुछ वोट मिलते हैं। सिंहदेव का मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसका फायदा उन्हें मिलेगा।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- ‘पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात 

EVM को लेकर कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है यह बात कई बार सामने आई है, और चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि अगर ईवीएम किसी दूसरे के हाथ में गया तो प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही टीएस सिंहदेव ने कहा कि DKS में आवश्यकता से ज्यादा खरीदी की गई है, जहां कई वाहनों और उपकरणों का उपयोग नहीं हो रहा है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/3DO7d9FwRlw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>