मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की अदालत में दायर अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाया है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के दौरान उन्हें ‘‘दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान’’ देने को मजबूर किया गया।
बुधवार को सत्र अदालत में दायर याचिका में रिया ने यह दावा भी किया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।
रिया की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
पढ़ें- कलेक्टर ने 12 कर्मचारियों को भेजा नोटिस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में लाप…
एनसीबी ने तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट अदालत उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है।
रिया की ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने जो जमानत याचिका दी है, उसमें कहा गया है, ‘‘ हिरासत (एनसीबी की) के दौरान याचिकाकर्ता (रिया) को दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान देने पर मजबूर किया गया। अभिनेत्री ऐसे सभी कबूलनामे औपचारिक तौर पर वापस लेती हैं।’’
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज 2564 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 मरीजों की मौत,…
याचिका में रिया ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘‘गैरजरूरी है तथा बिना किसी कारण के की गई है’’।
इसमें कहा गया, ‘‘अभिनेत्री की आजादी पर मनमाने ढंग से रोक लगाई गई।’’
याचिका में यह भी कहा गया कि रिया से पूछताछ के दौरान वहां कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।
रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने की परीक्षा की घोषणा, 16 सितंबर से प्रारंभ होंगी परीक्षाएं
रिया के अलावा उनके भाई शौविक तथा मामले में अन्य आरोपी जिन्हें एनसीबी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था, उनकी जमानत याचिका पर भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।