वाहन से 21 लाख रूपए जप्त, तेन्दुपत्ता व्यापारी से संबंध

Ads

वाहन से 21 लाख रूपए जप्त, तेन्दुपत्ता व्यापारी से संबंध

  •  
  • Publish Date - June 7, 2017 / 01:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

 

राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चैकी क्षेत्र में देर रात एक स्कारपियो वाहन से 21 लाख रूपये जप्त हुए। वाहन से जप्त रूपयों के संबंध में आरोपियों के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने वाहन के मेट के नीचे रूपये को छुपाकर रखा गया था । पुलिस ने मेट फाड़कर बाकी के रूपयों को बरामद किया। इन रूपयों के संबध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त रूपये भानूप्रतापपुर में तेन्दुपत्ता व्यपारियों को देने की बात कही।