गरियाबंद। गरियाबंद में 6 महीने पहले बना उप स्वास्थ्य केंद्र उद्घाटन से पहले ही खंडहर में तब्दील होना शुरू हो गया है। भवन में लगी टाइल्स पूरी तरह उखड़ चुकी है और दीवारों में दरारें आना शुरू हो गया है। क्योंकि मामला स्थानीय विधायक डमरूधर पुजारी (Damru Dhar Pujari MLA) के गृहग्राम मटिया से जुड़ा है इसलिए अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है।
read more: इस अस्पताल की 36 नर्स एक साथ हुई प्रेग्नेंट, सभी ने कही ये बात..
बता दें कि उप स्वास्थ्य केेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर विभागीय अधिकारियों ने किनारा कर लिया है और भाजपा शासन में बना होने के कारण विधायक ने फिलहाल इस मामले में मौन साध लिया है। वही कांग्रेस इस मामले में भाजपा पर करारा हमला करने के मूड में है, कांग्रेस नेताओं ने भवन के निर्माण में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। (और gariaband news in hindi)