जाति आधारित दंगे भड़काने की साजिश रच रही है भाजपा, किसान नेता टिकैत का आरोप

Ads

जाति आधारित दंगे भड़काने की साजिश रच रही है भाजपा, किसान नेता टिकैत का आरोप

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 07:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

गाजियाबाद, 30 जून (भाषा) गाजीपुर सीमा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को भाजपा पर जाति आधारित दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

Read More News: सेवानिवृत्त IAS डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति, इलेक्ट्रॉनिक व IT विभाग के सचिव पद पर पदस्थ किए गए

बीकेयू की ओर से जारी बयान के अनुसार टिकैत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान नेताओं को काले झंडे दिखाये और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बयान में कहा गया है कि बाल्मीकि समाज के सदस्यों ने कृषि कानूनों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ : लकवाग्रस्त महिला का दावा, कोरोना वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, चलने लगी अपने पैर पर, देखें वीडियो 

एक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प उस वक्त हुई जब भाजपा कार्यकर्ता एक फ्लाईवे पर जुलूस निकाल रहे थे, जहां प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से बीकेयू के समर्थक नवंबर 2020 से डेरा डाले हुए हैं।

Read More News: CM भूपेश बघेल 1 जुलाई को रोका-छेका अभियान का करेंगे शुभारंभ, डॉक्टर्स डे के वर्चुअल कार्यक्रम में होंगे शामिल 

किसानों ने आरोप लगाया कि यह प्रकरण सात महीने पुराने विरोध को दबाने के लिए भाजपा और आरएसएस की साजिश है। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जब वे भाजपा के नवनियुक्त महासचिव अमित वाल्मीकि के सम्मान में स्वागत जुलूस निकाल रहे थे तो अपशब्दों और जातिसूचक शब्दों का का इस्तेमाल किया गया जिसकी वजह से झड़प हुई।

Read More News: DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर, इलाके में सर्चिंग जारी