भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 1616 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 245 हो गई।
Read More News: एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 4 राउंड किया फायर
आज प्रदेशभर में 2147 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 25 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2,599 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 27 हजार 034 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Read More News: कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री सुरेश धाकड़ ने किया स्वीकार, कहा- मै…
नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार 612 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
नोवल कोरोना वायरस #COVID19
मीडिया बुलेटिन 10 अक्टूबर 2020
शाम 6 बजे तक अद्यतन#MPFightsCorona#JansamparkMP pic.twitter.com/vedNRFU3LX— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 10, 2020