NSE Q4 Results: निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश! IPO से पहले दिया बड़ा सरप्राइज, 19% मुनाफा के बाद NSE का हर शेयर पर मोटा डिविडेंड का ऐलान

NSE Q4 Results: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने FY26 की चौथी तिमाही में 2,871 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो 19% बढ़ा है। आईपीओ तैयारी के बीच कंपनी ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 35 रुपये का भारी डिविडेंड देने की घोषणा की है।

NSE Q4 Results: निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश! IPO से पहले दिया बड़ा सरप्राइज, 19% मुनाफा के बाद NSE का हर शेयर पर मोटा डिविडेंड का ऐलान

(NSE Q4 Results/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 6, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: May 6, 2026 3:36 pm IST

नई दिल्ली: NSE Q4 Results: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2,871 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 2,409 करोड़ रुपये की तुलना में 19% ज्यादा है। यह बढ़ोतरी बाजार में बढ़ती ट्रेडिंग गतिविधियों और निवेशकों की बढ़ती भागीदारी की वजह से हुई है।

आय और खर्च दोनों में बढ़ोतरी

इस तिमाही में NSE की कुल आय भी बढ़कर 5,360 करोड़ रुपये पहुंच गई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,397 करोड़ रुपये थी। यानी कंपनी की आय में करीब 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान खर्च भी बढ़कर 1,486 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से जुड़ा एक बड़ा प्रावधान बताया गया है जो साल के अंत में जोड़ा गया।

डिविडेंड का बड़ा ऐलान

IPO की तैयारियों के बीच NSE ने अपने मौजूदा शेयरधारकों को बड़ा फायदा देने की घोषणा की है। कंपनी ने 35 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसमें 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। हालांकि यह प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू होगा। इस घोषणा से निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है।

पूरे साल का प्रदर्शन मिला-जुला

पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। इस साल NSE का शुद्ध लाभ घटकर 10,302 करोड़ रुपये रह गया। जबकि पिछले साल यह 12,188 करोड़ रुपये था। इसी तरह कुल आय भी घटकर 18,713 करोड़ रुपये रही जो पहले साल 19,177 करोड़ रुपये थी। हालांकि गिरावट के बावजूद कंपनी ने अपने मजबूत बिजनेस मॉडल को बनाए रखा।

मार्केट में मजबूत पकड़

बाजार में NSE की स्थिति अभी भी बहुत मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने इक्विटी डेरिवेटिव्स और F&O सेगमेंट में अपनी लीडरशिप कायम रखी है। इंडेक्स ऑप्शंस में इसकी हिस्सेदारी जनवरी में 66.7% थी जो मार्च तक बढ़कर 72.1% हो गई। अप्रैल में भी कंपनी ने 86.8% तक F&O टर्नओवर में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। जिससे इसकी मार्केट लीडरशिप साफ नजर आ रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।