Balaji Amines Share Hike: एक दिन में 20% चढ़ा ये शेयर और फिर 11 रुपये डिविडेंड का बड़ा तोहफा, 10 साल बाद तेजी देख निवेशकों की खुशी सातवें आसमान पर

Balaji Amines Share Hike: Balaji Amines Ltd के शेयर में आज करीब 20 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने निवेशकों के लिए 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जिससे बाजार में इस शेयर को लेकर निवेशकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। (NSE: BALAMINES, BSE: 530999)

Balaji Amines Share Hike: एक दिन में 20% चढ़ा ये शेयर और फिर 11 रुपये डिविडेंड का बड़ा तोहफा, 10 साल बाद तेजी देख निवेशकों की खुशी सातवें आसमान पर

(Balaji Amines Share Hike/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 14, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: May 14, 2026 3:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Balaji Amines शेयर में 20% का अपर सर्किट
  • 1,623.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा
  • स्टॉक 550% डिविडेंड का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: Balaji Amines Share Hike: Balaji Amines Ltd के शेयर में आज गुरुवार को 20 प्रतिशत की जोरदार उछाल देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 1,496 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,623.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। लंबे समय बाद कंपनी के शेयर में एक दिन में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में शेयर में करीब 43 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों का उत्साह काफी बढ़ गया है।

तिमाही नतीजों ने बढ़ाया भरोसा

कंपनी के मजबूत मार्च तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में तेजी आई। Balaji Amines ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 63.20 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 57.80 प्रतिशत ज्यादा है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 40.10 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 394.80 करोड़ रुपये पहुंच गया।

EBITDA और डिविडेंड का ऐलान

कंपनी का EBITDA भी 58 प्रतिशत बढ़कर 94.20 करोड़ रुपये हो गया है। मजबूत नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। Balaji Amines ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। यानी निवेशकों को 550 प्रतिशत का डिविडेंड फायदा मिलेगा। जिससे शेयर में और तेजी देखने को मिली।

Balaji Amines Ltd शेयर प्राइस अपडेट (14 मई 2026)

विवरण आंकड़ा
वर्तमान शेयर मूल्य ₹ 1,623.40
आज का बदलाव +₹270.50 (+19.99%)
ओपन प्राइस ₹ 1,496.00
दिन का हाई ₹ 1,623.40
दिन का लो ₹ 1,496.00
मार्केट कैप ₹5.26K करोड़
P/E रेश्यो 36.68
52 हफ्ते का हाई ₹ 1,945.00
52 हफ्ते का लो ₹ 968.10
डिविडेंड यील्ड 0.68%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 2.76

लंबी अवधि का प्रदर्शन

पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयरों ने करीब 49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में यह स्टॉक लगभग 19 प्रतिशत उछला। हालांकि दो और तीन साल की अवधि में शेयर में गिरावट भी देखी गई है। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 1,945 रुपये और निचला स्तर 968.10 रुपये है। Balaji Amines का मार्केट कैप करीब 5.26 हजार करोड़ रुपये है। लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 10 वर्षों में कंपनी के शेयर ने लगभग 707 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।