(Central Mine Planning GMP News/ Image Credit: Meta AI)
नई दिल्ली: Central Mine Planning GMP News: कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी Central Mine Planing and Design Institute Limited का IPO इस सप्ताह निवेशकों को खुलने जा रहा है। कंपनी का पब्लिक इश्यू 20 मार्च 2026 को खुलेगा और निवेशक इसमें 24 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। बाजार में इस IPO को लेकर अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है। ग्रे मार्केट में भी इसके संकेत सकारात्मक नजर आ रहा है, जिससे निवेशकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
यह IPO पूरी तरह OFS यानी ऑफर फॉर सेल पर आधारित है। कंपनी इसके जरिए करीब 10.71 करोड़ शेयर बाजार में पेश करेगी। यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है, इसलिए इसकी लिस्टिंग दोनों प्रमुख शेयर बाजारों BSE और NSE पर होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज घोषित नहीं किया है। उम्मीद है कि सोमवार को इन महत्वपूर्ण जानकारियों का ऐलान किया जा सकता है।
इस IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए होगा और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए तय किया गया है। कंपनी देश की सबसे बड़ी कोल और मिनरल कंसल्टेंसी फर्म मानी जाती है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी के पास लगभग 61 प्रतिशत मार्केट शेयर था। यह कंपनी कोयला मंत्रालय के साथ-साथ कई मामलों में पेट्रोलियम मंत्रालय को भी तकनीकी सलाह देती है।
ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 19 रुपये प्रति शेयर चल रहा है, जबकि इसका उच्चतम GMP लगभग 24 रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी की वित्तीय स्थिति भी मजबूत मानी जा रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व लगभग 2177 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 1770 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा बढ़कर करीब 667 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह लगभग 503 करोड़ रुपये था।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।