Gautam Exim Limited Share: निवेशकों के लिए चौंकाने वाली खबर! शेयर होंगे दो हिस्सों में स्प्लिट और मिलेंगे 1 पर 3 बोनस शेयर, क्या आप बनेंगे इस रैली का हिस्सा?

Ads

Gautam Exim Limited Share: Gautam Exim Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर देने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी अपने शेयरों को दो हिस्सों में विभाजित (Split) करने जा रही है। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना करके शानदार रिटर्न दिया है। (BOM: 540613)

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 11:13 AM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 11:13 AM IST

(Gautam Exim Limited share/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट दोनों का ऐलान किया
  • 10 रुपये का शेयर अब 5 रुपये फेस वैल्यू में बंटेगा
  • 1 पर 3 बोनस शेयर का बड़ा तोहफा मिलेगा

नई दिल्ली: Gautam Exim Limited Share Today: निवशकों को शानदार रिटर्न देने वाली गौतम एक्सिम लिमिटेड कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के साथ-साथ स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) का भी ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी अपने शेयरों को दो हिस्सों में बांटने जा रही है। यह कदम निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा रहा है क्योंकि इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ सकती है और छोटे निवेशकों की भागीदारी आसान हो जाती है।

शेयरों का स्प्लिट और फेस वैल्यू में बदलाव (Stock Split and Face Value)

कंपनी ने जानकारी दी है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस बदलाव के बाद हर शेयर की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये हो जाएगी। यानी निवेशकों के पास पहले जितने शेयर थे उनकी संख्या बढ़ जाएगी। लेकिन कुल निवेश मूल्य में कोई बदलाव नहीं होगा। यह प्रक्रिया आमतौर पर शेयर को अधिक सुलभ बनाने के लिए की जाती है।

1 पर 3 बोनस शेयर का तोहफा (3 Bonus Shares for Every 1)

गौतम एक्सिम लिमिटेड ने पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है। बोनस शेयर से निवेशकों की होल्डिंग बढ़ेगी और लंबे समय में इसका फायदा मिल सकता है।

Gautam Exim Ltd – स्टॉक अपडेट ( 05 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम Gautam Exim Ltd
डेटा टाइम 5 मई, 10:30–10:35 AM IST
सिंबल 540613
करंट प्राइस ₹ 321.00
आज का बदलाव −₹1.50 (−0.47%)
ओपन प्राइस ₹ 331.00
दिन का हाई ₹ 331.00
दिन का लो ₹ 316.00
मार्केट कैप ₹98.90 करोड़
P/E रेशियो 908.55
52-वीक हाई ₹ 369.50
52-वीक लो ₹ 111.75
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
क्वार्टरली डिविडेंड अमाउंट उपलब्ध नहीं

लंबी अवधि का रिटर्न (Long-Term Teturns)

आज सुबह कंपनी के शेयर करीब 10:30 बजे 0.47% की गिरावट के साथ 321 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले दो हफ्तों में इसमें करीब 17% की तेजी आई है। जबकि एक साल में यह स्टॉक लगभग 180% तक बढ़ चुका है। पिछले 5 वर्षों में इस शेयर ने लगभग 1290% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 98.90 करोड़ रुपये है और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.92% है जो मजबूत नियंत्रण को दर्शाती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

गौतम एक्सिम लिमिटेड ने क्या बड़ा ऐलान किया है?

कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है।

स्टॉक स्प्लिट कैसे होगा?

10 रुपये फेस वैल्यू वाला शेयर दो हिस्सों में बंटकर 5 रुपये फेस वैल्यू का हो जाएगा।

बोनस शेयर कितना मिलेगा?

कंपनी 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर देगी।

क्या रिकॉर्ड डेट घोषित हुई है?

नहीं, अभी कंपनी ने रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।